फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   He runs a shop during the day and is putting his life into the characters of Ramlila at night.

Chamba News: दिन में चलाते हैं दुकान, रात को रामलीला के किरदारों में डाल रहे जान

Mon, 07 Oct 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
He runs a shop during the day and is putting his life into the characters of Ramlila at night.
चंबा में राम लीला मंचन के दौरान केवट का किरदार अदा करते कलाकार परमेश पुरी समेत अन्य । संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान स्थित कलाकेंद्र में श्रीराम लीला मंचन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसमें विभिन्न किरदार निभाने वाले अधिकतर कलाकार दुकानदार हैं।
विज्ञापन

कोई व्यापारी है तो कोई ड्राई क्लीनर का काम करता है। दुकानदार अमरेश कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार और संदीप कुमार भी पिछले कई सालों से रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं। ये कलाकार श्रीराम, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के किरदार करते रहे हैं। दिन में दुकान चलाने वाले ये कलाकार रात को श्रीराम लीला मंचन में विभिन्न किरदारों में जान डाल रहे हैं। इन कलाकारों को ये किरदार निभाते इतना समय हो गया है कि अब उन्हें रिहर्सल ही जरूरत ही नहीं होती।
विज्ञापन

--
पिछले 68 वर्षों से श्री राम लीला क्लब चंबा से जुड़ा हूं। लगातार 42 सालों से रावण का किरदार निभा रहा हूं। कई बार राजा दशरथ, लक्ष्मण और इंद्रजीत का भी किरदार निभाया है। - अमरेश महाजन
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिवार काफी सालों से श्रीराम लीला क्लब चंबा से जुड़ा है। पिता सतीश महाजन भी 40 सालों से राम का अभिनय कर चुके है। 22 सालों से भगवान राम का किरदार निभा रहा हूं। बेटा भी भगवान विष्णु के रूप में क्लब से जुड़ा है। - राकेश महाजन
--

पिछले तीस सालों से जुड़ा हूं। प्रमुख भूमिका ताड़का की रहती है। इसके अलावा राक्षस का किरदार भी निभाता हूं। क्लब के वरिष्ठ सदस्य काफी अच्छे तरीके से अपना अभिनय करते हैं। -संदीप कुमार

--
42 सालों से वे क्लब से जुड़ा हूं। राजा जनक और कुंभकर्ण की भूमिका हर साल निभाता हूं। श्री राम लीला का मंचन देखने के लिए हर कोई अपना समय निकालता है। - विजय महाजन
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed