{"_id":"c636b6973f4632c51609acfc6604a160","slug":"hasband-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
शहर के सुल्तानपुर वार्ड में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पोस्टमार्टम चंबा अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की सही वजह पता चलने की बात कही है। जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी बहादुर सिंह निवासी सुल्तानपुर अपने घर में बेसुध पड़ी थी। उसके पति ने इसकी जानकारी अपनी सास को दी और सास की मदद से पत्नी को चंबा अस्पताल ले आया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस को दिए बयान में मृतक पूनम की मां ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब 13 साल पहले बहादुर सिंह से हुई थी। बहादुर सिंह उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करता था। इस संबंध में पूनम ने अपने मायके वालों को अवगत करवाया था। मा चंपा देवी ने पुलिस को बताया कि पूनम के पति ने उसके मरने की सूचना दी थी। मौत की खबर सुनते ही उसके मायके वाले जब पूनम के ससुराल पहुंचे तो वह अचेत पड़ी थी। जिसे बेहोश समझकर वे अस्पताल ले आए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद चंपा देवी ने पुलिस में अपने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जबकि पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीरबहादुर सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर में महिला के मरने की खबर मिली थी। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। महिला की मां की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत का कारण क्या था और यह कैसे हुई इसका खुलासा भी आगामी पूछताछ में होगा।
विज्ञापन