फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   harsh mahajan comes in chamba

लाउड स्पीकर से लोगों को चंबा बुलाने का प्रयास

Tue, 16 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Tue, 16 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन

कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन के चंबा दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। उनके चहेतों में इस बात की भी होड़ मची हुई है कि सबसे पहले स्वागत कौन करेगा।

विज्ञापन


हर्ष महाजन को गाड़ी के काफिले के साथ पहले शहर से दस किलोमीटर दूर से चंबा लाने की रणनीति बनाई गई थी जो अब बढ़कर 25 किलोमीटर से ज्यादा हो गई है। हर कोई कार्यकर्ता सबसे पहले उनके गले में हार डालना चाहता है जिसकी होड़ में सरूं और भनोता से शुरू हुई तैयारी परिहार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ कार्यकर्ता इससे आगे बढ़कर बनीखेत भी पहुंचने की फिराक में हैं। हर्ष महाजन को लेकर युुवा कांग्रेस ने चंबा में उत्सव का माहौल तैयार किया है। लाउड स्पीकर लगाकर कार्यकर्ताओं से चंबा पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। जबकि नियमित रूप से कांग्रेसी कार्यकर्ता बैठकों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस पदाधिकारियों शिवांक शर्मा, लियाकत अली, विनित बिज व सुदर्शन ठाकुर ने बताया कि अरसे बाद हर्ष महाजन चंबा आ रहे हैं और उनका भव्य स्वागत होना लाजिमी हैं। वे तैयारियों में इतने मशगूल हो गए हैं कि रात को नींद भी नहीं आ रही है। लाउड स्पीकर लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं ताकि उन्हें चाहने वाले कार्यकर्ता घरों से निकल कर चौगान तक आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed