{"_id":"584ece364f1c1b6a6f649b36","slug":"harsh-mahajan-birthday-celebrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर में कांग्रेस ने हर्ष महाजन के जन्मदिन पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर में कांग्रेस ने हर्ष महाजन के जन्मदिन पर बांटी मिठाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 12 Dec 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा शहर में सोमवार को सहकारी सभा के अध्यक्ष हर्ष महाजन के जन्म दिवस पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांट कर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लियाकत खान व विनीत विज ने संयुक्त बयान में कहा कि हर्ष महाजन ने चंबा जिला के विकास व यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में अहम भूमिका निभाई है। वीरभद्र सरकार में हर्ष महाजन को जिस विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई, उस विभाग में उन्होंने बेहतर परिणाम दिए।
विज्ञापन
हर्ष महाजन ने पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहते हुए चंबा में अथक विकास करते हुए स्थानीय बेरोजगार युवाओं को विभिन्न विभागों में रोजगार दिया है। वर्तमान में सहकारी सभा के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को बैंकों व सहकारी सभाओं में रोजगार प्रदान किया है।
विज्ञापन
दूरदराज के क्षेत्रों में राज्य सहकारी बैंक की शाखाएं खोलने के साथ एटीएम मशीनें स्थापित की ताकि वहां के स्थानीय लोगों को बैंक में लेन देन करने के लिए परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि चंबा की जनता हर्ष महाजन के जन्म दिवस पर उनकी लंबी आयु की कामना करती है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर, युकां अध्यक्ष शिवांक शर्मा, सुरेश ठाकुर, रशीद खान, विकास कैला, इमरान मिर्जा, चरणजीत सिंह, शिशु मिर्जा, विजय भरमौरी, भूपिंद्र, ओम प्रकाश, चंदन नरूला, बशीर खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।