फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hardaspura in quiz and Mahla section first in group singing.

Chamba News: प्रश्नोत्तरी में हरदासपुरा और समूहगान में मैहला खंड प्रथम

Sun, 08 Oct 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Oct 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hardaspura in quiz and Mahla section first in group singing.
चंबा में खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।स्त्रोत:संवाद
चंबा। प्राथमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान समूहगान में मैहला खंड प्रथम, सुंडला द्वितीय और चंबा खंड ने तृतीय स्थान ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

नाटक प्रस्तुतिकरण में चंबा खंड प्रथम, हरदासपुरा द्वितीय स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी में हरदासपुरा खंड पहले और तीसा खंड दूसरे स्थान पर रहा। इसके उपरांत छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तीसा और सुंडला खंड के बीच खेला गया। इसमें तीसा ने सुंडला को 11 अंकों से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेस में पहला स्थान तीसा, दूसरा सलूणी ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की चेस प्रतियोगिता में तीसा ने पहला और सलूणी ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने दी। जिला प्रधान पुनीत निराला एवं कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी अध्यापकों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अशोक शर्मा और कंचन विज ने बच्चों की हौसला अफजाई के लिए 11000 रुपये दिए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed