{"_id":"57e55ce24f1c1bc32ca82144","slug":"halipad-in-sunku-ki-tapri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंकू की टपरी में भरमौर हैलीपैड के लिए भूमि का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंकू की टपरी में भरमौर हैलीपैड के लिए भूमि का चयन
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर के संकू की टपरी के पास एडीएम विनय धीमान की अगुवाई में हैलीपैड के लिए भूमि चयन का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर, वन विभाग के डीएफओ सुमन औहरी व लोनिवि के सहायक अभियंता नीरज जंबाल तथा राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने सुंकू की टपरी पर हैलीपैड निर्माण के लिए भूमि का चयन किया। एडीएम विनय धीमान ने वन विभाग व लोनिवि को जल्द इसका प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि हैलीपैड का निर्माण कार्य शुरू करके। अगले वर्ष मणिमहेश यात्रा के लिए यहां से उड़ानें की जा सकें।
गौर रहे कि भरमाणी माता मंदिर के समीप, सुंकू की टपरी, धनछो व गौरी कुंड में बने हैलीपैड का विस्तार किया जा रहा है। आपात के समय में धनछो में भी हैलीपैड तैयार किया जाएगा। इसके अलावा भरमाणी व सुंकू की टपरी में भी हैलीपैड तैयार करके यहां से गौरीकुंड के लिए हवाई उड़ान होगी।
विज्ञापन
मौसम के आपात की स्थिति में धनछो में लैंडिंग की जा सके। इसकी प्रक्रिया जोरों से चली हुई है। जहां से गौरीकुंड के लिए हवाई उड़ानें होती हैं। वहां पर स्थानीय लोगों के साथ अस्पताल, कॉलेज व कस्बा होने के कारण यहां के बुद्धिजीवी वर्ग मणिमहेश यात्रा के दौरान हैलीपैड को बदलने की याचिका कर चुका हैं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रशासन ने जन हित को देखते हुए मणिमहेश यात्रा के लिए हैलीपैड के लिए भूमि का चयन शुरू कर दिया है ताकि मणिमहेश यात्रा के दौरान हवाई उड़ान सेवा चलती रहे और लोगों परेेशानी न हो।