फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hail fell in Bharmour's Ulansa, apple crop ruined

Chamba News: भरमौर के उलांसा में गिरे ओले, सेब की फसल बर्बाद

Fri, 09 Jun 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hail fell in Bharmour's Ulansa, apple crop ruined
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार देरशाम हुई ओलावृ​ष्टि के बाद खेतों में बिछी सफेद चादर। संवाद
भरमौर (चंबा)। जिले में सबसे बढ़िया किस्म का सेब तैयार करने वाले जनजातीय क्षेत्र भरमौर की उंलासा पंचायत में ओलावृष्टि ने सेब की फसल को बर्बाद कर दिया। शुक्रवार शाम तीन बजे आसमान से ओलावृष्टि आफत बनकर बरसी। पंचायत में ओलावृष्टि इतनी देर तक होती रही कि देखते ही देखते खेत खलिहान और सेब के बगीचे सफेद हो गए। इन्हें देखकर यही लग रहा था कि मानों यहां हाल ही में ताजा बर्फबारी हुई हो।
विज्ञापन

बर्फ के ओलों ने सेब को दागी कर दिया। इससे बागवानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि जहां साफ सेबों के लिए उलांसा के बागवानों को मुंह मांगे दाम मिलते थे वहीं अब दागी सेब मिलने पर बागवानों को उचित दाम नहीं मिल पाएंगे। जिले में पिछले कुछ दिन से ओलावृष्टि का कहर बढ़ता जा रहा है। इससे पहले चुराह के चांजू और सलूणी के ऊपरी इलाकों में सेब की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा था। अब भरमौर में ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed