फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Had to spend night in jail for creating ruckus after drinking alcohol in Paridhi Griha Chamba

Chamba News: परिधि गृह चंबा में शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर हवालात में काटनी पड़ी रात

Sun, 10 Sep 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Sep 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Had to spend night in jail for creating ruckus after drinking alcohol in Paridhi Griha Chamba
चंबा। नशे के धुत्त होकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्ति को हवालात में रात काटनी पड़ी। शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना परिधि गृह चंबा में ठहरे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति नशे की हालत में धुत्त होकर परिधि गृह में पहुंच गया और हुड़दंग मचाने लगा।
विज्ञापन

हालांकि, पहले उसे वहां मौजूद लोगों ने चुपचाप निकल जाने की सलाह दी, लेकिन लोगों के समझाने के बाद भी वह परिधि गृह से नहीं गया। जब उसका हुड़दंग बढ़ने लगा तो पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंच गई। थाना प्रभारी ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में उसे हवालात में बंद किया। परिधि गृह में मुख्य सचिव भी ठहरे थे। इसके चलते पुलिस उसे वहां से पकड़ कर ले गई। शनिवार रात को उसे हवालात में बंद रखा। रविवार को भी नशेड़ी व्यक्ति की जमानत नहीं हुई। अब उसे पुलिस सोमवार को नागरिक उपमंडल अधिकारी के पास पेश कर सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में रात के समय शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed