फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Guerrilla-like animal roaming in Jarei, people are scared

Chamba News: जरेई में घूम रहा गुरिल्ला जैसा जानवर, लोग खौफजदा

Tue, 04 Apr 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 04 Apr 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Guerrilla-like animal roaming in Jarei, people are scared
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत ककीरा के जरेई गांव के ग्रामीण गुरिल्ला की तरह दिखने वाले जंगली जानवर के आतंक से दहशत में हैं। ग्रामीणों को भय है कि गुरिल्ला प्रकार का जंगली जानवर उनके गांव के ईद-गिर्द घूम रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो पैरों पर चलने वाला यह जानवर विशालकाय है। किसी प्रकार की अनहोनी होने से पूर्व ग्रामीणों ने भटियात प्रशासन और वन विभाग से विभागीय टीम भेजकर विशालकाय जंगली जानवर को पकड़कर जानमाल का नुकसान होने से बचाने की मांग की है। चमारू राम, नीलम देवी, अंजू देवी आदि ने बताया कि उन्होंने गांव में गुरिल्ला की तरह दिखने जंगली जानवर को घूमते हुआ देखा है। विशालकाय जानवर को देखकर वे सन्न रह गए। जैसे-तैसे कर वे अपने घरों में पहुंचे हैं। बताया कि विशालकाय जानवर दो पैरों पर चलता है जिसकी काया काफी विशाल है। जानवर ने स्थानीय निवासी विकास गुरुंग गांव कैहला और अजय कुमार की मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि भय के माहौल में अब वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं। इतना ही नहीं रात के समय बच्चों को बाहर भी अकेला नहीं जाने दे रहे हैं। कहा कि यदि समय रहते इसे पकड़ा न गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या के बारे में पंचायत प्रधान को अवगत करवाया। इसके बाद बाकायदा पंचायत से प्रस्ताव पारित कर उपमंडलाधिकारी भटियात और वन मंडल अधिकारी डलहौजी को भेज कर ग्रामीणों की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ककीरा जरेई की प्रधान इंद्रा देवी ने बताया कि उन्होंने एसडीएम भटियात और डीएफओ डलहौजी को लिखित में प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

डीएफओ डलहौजी कमल भारती ने बताया कि उनके पास अभी तक इसके बारे में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। कहा कि ऐसी बात है तो लोगों की समस्या का समाधान करने लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed