फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Green in forest department complaint, dry cedar tree in police investigation

Chamba News: वन विभाग की शिकायत में हरा, पुलिस की जांच में सूखा देवदार का पेड़

Sat, 16 Mar 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Green in forest department complaint, dry cedar tree in police investigation
किहार वन बीट में घर के रास्ते के लिए काटा गया यह देवदार का पेड़:संवाद
वन विभाग की शिकायत में हरा, पुलिस की जांच में सूखा देवदार का पेड़
विज्ञापन

जेसीबी से पेड़ उखाड़ने के मामले में वन विभाग ने पुलिस की जांच रिपोर्ट को गलत बताया
वन रक्षक ने देवदार के हरे पेड़ को जेसीबी से जबरन उखाड़ने की दर्ज करवाई थी शिकायत
जांच करने वाली पुलिस टीम ने पेड़ के सूखने के कारण खुद गिरने की बताई वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किहार वन बीट में जिस देवदार के हरे-भरे पेड़ को जेसीबी से उखाड़ने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है, उसे पुलिस के जांच अधिकारी ने सूखा बता दिया है। किहार वन बीट के वन रक्षक ने पुलिस थाना किहार में कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक महिला ने अपने घर का रास्ता बनाने के लिए जेसीबी चलाकर देवदार का हरा-भरा पेड़ अवैध रूप से गिरा दिया है। महिला ने इस पेड़ को गिराने के लिए कई बार वन विभाग को अर्जी भी दी थी, लेकिन देवदार का यह पेड़ हरा होने के कारण नहीं काटा जा सका। इसके बाद महिला पर पेड़ को रातोंरात जेसीबी चलाकर उखाड़कर गिराने का आरोप लगा। इसकी भनक लगते ही वनरक्षक ने मौके पर जाकर गिरे हुए पेड़ को बरामद किया तो मौके पर जेसीबी के टायरों के निशान भी थे। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष तौर पर जांच अधिकारी बनाया। जांच अधिकारी ने पेड़ काटने वाले स्थान पर बारीकी से छानबीन की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में दर्शाया है कि महिला ने देवदार के पेड़ को नहीं गिराया है, बल्कि यह पेड़ सूख गया था। इसके चलते खुद गिर गया है। इसके अलावा उन्हें जेसीबी से पेड़ गिराने के सुबूत भी नहीं मिले हैं। इसके चलते उन्होंने वन विभाग की शिकायत को पूर्ण रूप से झूठा करार दे दिया है। वन विभाग ने हरा-भरा पेड़ जेसीबी के जरिये अवैध रूप से गिराने की शिकायत में पुलिस दी थी। पुलिस की जांच में पेड़ हरा-भरा नहीं, बल्कि सूखा हुआ मिला है।
विज्ञापन

--
वन खंड अधिकारी किहार अब्दुल हमीद ने बताया कि उनकी टीम ने जब रात को पेड़ का औचक निरीक्षण किया था, तब वह जमीन पर खड़ा था। यह पेड़ हरा-भरा था। पुलिस ने जांच में हरे-भरे पेड़ को सूखा बताकर गलत रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
किहार थाना के प्रभारी कमलेश चंद ने बताया कि देवदार का पेड़ गिराने की शिकायत में जांच करने वाले आईओ ने अपनी रिपोर्ट में गलती से सूखे पेड़ का जिक्र किया है। इसको लेकर वह जांच अधिकारी से पूरी जानकारी लेंगे। पुलिस थाने में आने वाली हर शिकायत की निष्पक्ष जांच करती है।

किहार वन बीट में घर के रास्ते के लिए काटा गया यह देवदार का पेड़:संवाद

किहार वन बीट में घर के रास्ते के लिए काटा गया यह देवदार का पेड़:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed