{"_id":"66351290fed59ce24e0b6210","slug":"gratitude-for-releasing-the-installment-of-four-percent-dearness-allowance-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124030-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने पर आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने पर आभार
Fri, 03 May 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 May 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सिहुंता में हिम आंचल पेशनर वेलफेयर संघ की बैठक के दौरान पेंशनर।संवाद
सिहुंता। हिम आंचल पेंशनर संघ सिहुंता की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधाान तिलक डढवाल ने की। बैठक में सबसे पहले कृष्ण चंद को सदस्यता दी गई।
प्रधान ने उपस्थित सदस्यों को खंड में चल रहीं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर मंथन किया गया। इस मौके पर खंड के प्रेस सचिव बलदेव धीमान ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। आग्रह किया कि पेंशनरों को पेंशन संशोधन व महंगाई भत्ते की बकाया देय राशि, लीव इनकैशमेंट, ग्रैच्युटी, कम्यूटेशन आदि का भुगतान एकमुश्त किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान के लिए बजट जारी किया जाए। इस अवसर पर बलदेव धीमान, सतीश धीमान, कमल रणपतिया, रमेश चंद, तिलक महाजन, कृष्ण चंद, पवन गौतम राजेन्द्र राज, तथा उत्तम सिंह इत्यादि मौजूद रहे। संवाद