फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   govt not clear worker policy

केंद्र व राज्य सरकारें मजदूरों की कर रही अनदेखी ः आंगनबाड़ी वर्कर

Sun, 27 Mar 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sun, 27 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
govt not clear worker policy
आंगनबाड़ी वर्कर बैठक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की बैठक यूनियन उपाध्यक्ष बीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर की समस्याओं के पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के दौरान यूनियन के सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकार के मजदूर विरोधी फैसलों को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन


बीना देवी ने बताया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों व उद्योगपतियों के हित साधने में लगी है। सरकार ने गरीब मजदूर व मेहनतकश लोगों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि महंगाई आज चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। ऐसे में दिहाड़ीदार मजदूरों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी दिक्कतें पेेश आ रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पिछले बजट में आंगनबाड़ी वर्कर के मानदेय में पचास प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की थी। लेकिन सरकार द्वारा दूसरा बजट पेश कर दिया गया है परंतु अभी तक पुरानी घोषणा को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को मंडी में यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें यूनियन की मांगों को जोर शोर से उठाया जाएगा। इस मौके पर सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, मनोरमा शर्मा, आशा देवी, चंपा देवी, रेखा देवी, सरोज, बबिता, मंजू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed