फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government village door program in Rangal on 23rd

Chamba News: बरंगाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 23 को

Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government village door program in Rangal on 23rd
सलूणी (चंबा)। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 23 जुलाई को बरंगाल में आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। इसमें सभी सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोगों को विभाग संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जा सकता है, इसको लेकर भी लोगों को बताया जाएगा। यह बात एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटान किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ कनवर सिंह, बीएमओ सुनील कक्कड़, सीडीपीओ आरआर भारद्वाज, आइटीआई प्रधानाचार्य पान चंद, रावमापा सलूणी के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी राज बहादुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed