{"_id":"657b36ccb46f1045e209af19","slug":"government-vehicle-converted-into-a-cart-vegetables-are-decorated-on-the-bonnet-every-day-chamba-news-c-88-1-ssml1006-14326-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरकारी गाड़ी को बना दिया ठेला, रोज बोनट पर सजा दी जाती हैं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरकारी गाड़ी को बना दिया ठेला, रोज बोनट पर सजा दी जाती हैं सब्जियां
Thu, 14 Dec 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विभाग की गाड़ी को बना दिया सब्जी का ठेला: संवाद
चंबा। जिला डाकघर की सरकारी गाड़ी को सब्जी का ठेला बना दिया गया है। सामने हो रहे इस कार्य पर अभी तक विभाग की नजर नहीं पड़ी है। न ही इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई की गई है।
वाहन की भी हालत बद से बदतर होती जा रही है। शहर में डाकघर और दमकल विभाग की गाड़ियों के सामने सब्जी के अवैध ठेले रोजाना लगाए जाते हैं। अब तो रेहड़ी धारकों ने सरकारी गाड़ी को ही ठेला बना दिया है। रोजाना सुबह रेहड़ी धारक अपनी सब्जियों को गाड़ी के बोनट पर सजा देते हैं। यह शाम होने तक ऐसे ही रहती हैं।
नगर परिषद रोजाना यह बात कहती है कि शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों को ठेला सजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कभी-कभार नगर परिषद चालान भी काट देती है, लेकिन रोजाना शहर के बीचोबीच लगाए जाने वाले सब्जी के इन ठेलों को हटाने के लिए नगर परिषद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। यही कारण है कि शहर में इन अवैध रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि शहर से अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। उधर, डाक अधीक्षक संजय ठाकुर ने बताया कि डाकघर के बाहर गाड़ी पर रखी जा रही सब्जी को हटाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
--