फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should soon pay the medical bills of pensioners: Oberoi

सरकार पेंशनरों के मेडिकल बिलों का जल्द करे भुगतान : ओबराय

Mon, 03 Jun 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government should soon pay the medical bills of pensioners: Oberoi
चंबा। पेंशनर एसोसिएशन की चंबा खंड इकाई की बैठक प्रधान पीसी ओबराय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र खंड इकाई के लिए आगामी तीन वर्षों के लिए चुनाव किए जाने थे।
विज्ञापन

किन्हीं कारणों के चलते चुनाव सर्वसम्मति से टालने पड़े थे। सदस्यों ने सरकार के प्रति रोष जताया कि हजारों पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकार से मांग की है कि जल्द बिलों का भुगतान किया जाए। सदस्यों ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज में व्हील चेयर, स्ट्रेचर की बहुत आवश्यकता है। बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में काफी सामान टूटा है। मरीजों के लिए पेंशनर एसोसिएशन की तरफ से व्हील चेयर और स्ट्रेचर दान दिए जाएं, जिससे मरीजों को राहत मिले सके। बैठक में तजवीज सिंह पठानिया, तिलक राज, पीएल ठाकुर, लेख राज, हेम राज, कैलाश चंद, सुरेश कश्मीरी, कमल शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed