फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should release installment of dearness allowance after taking permission from Election Commission

Chamba News: चुनाव आयोग से अनुमति लेकर महंगाई भत्ते की किस्त जारी करे सरकार

Wed, 03 Apr 2024 10:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Government should release installment of dearness allowance after taking permission from Election Commission
चुनाव आयोग से अनुमति लेकर महंगाई भत्ते की किस्त जारी करे सरकार
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से उठाई मांग, एरियर देने पर जताया आभार
पेंशनर वेलफेयर खंड की बैठक में पेंशनरों ने की समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पेंशनर वेलफेयर खंड चंबा इकाई के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रमुख प्रवक्ता पीसी ओबरॉय ने की। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एरियर का भुगतान करने पर सरकार का आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार वर्तमान में वित्तीय संकट से गुजर रही है। बावजूद इसके सरकार ने राज्य के लाखों पेंशनरों के खाते में 35 प्रतिशत राशि डाल दी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर महंगाई भत्ते की किस्ताें की अदायगी भी की जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि पेंशनरों के लाखों रुपये के मेडिकल बिल लटके हैं। इनका सरकार की ओर से अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबित मेडिकल बिलों का भी भुगतान जल्द किया जाए। एक जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों से संंबंधित मामले लंबित हैं। उन्होंने मांग की है कि इन मामलों का भी निपटारा जल्द किया जाए। बैठक में खंड इकाई के चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में लक्ष्मी चंद ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, तजबीज सिंह पठानिया, लेख राज ठाकुर, भीमसेन शर्मा, बजीर चंद शर्मा, गंधर्व सिंह, दर्शन सिंह, पीएल ठाकुर और प्रेम राज शर्मा मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed