{"_id":"663279023fd2cb62de0f581c","slug":"government-should-pay-medical-bills-soon-oberoi-chamba-news-c-88-1-cmb1002-123784-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करे सरकार : ओबराय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करे सरकार : ओबराय
Wed, 01 May 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राज्य सरकारों के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का लंबे समय से भुगतान नहीं हो रहा है। यह बात राज्य प्रमुख प्रवक्ता पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पीसी ओबराय ने कही।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मेडिकल मद में बजट का प्रावधान होते हुए भी सरकार पिछले दो-तीन सालों से इस मद में बजट आवंटन नहीं कर रही है। इस कारण हजारों पेंशनरों के लाखों रुपये के मेडिकल बिलों का भुगतान अटका है। इससे बीमारी से ग्रस्त मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओबराय ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करने के लिए शीघ्र बजट जारी किया जाए। कहा कि सरकार के पास पेंशनरों की मांग लंबे समय से है कि कैशपास पेंशनरों को बीमारी का इलाज करवाने के आदेश जारी करें। साथ ही फिक्स मेडिकल जोकि जून 2017 को 400 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। इसके बजट कर कम से कम 2000 रुपये किया जाए। संवाद