फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should implement the notification of the Center: Om Prakash

केंद्र की अधिसूचना लागू करे सरकार : ओम प्रकाश

Wed, 09 Jun 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Government should implement the notification of the Center: Om Prakash
बनीखेत (चंबा)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ सरकारी कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन उभर कर सामने आया है। इसकी एकमात्र मांग पुरानी पेंशन योजना की बहाली है। पिछले कुछ वर्षों में इस संगठन ने हिमाचल प्रदेश सरकार से सरकारी कर्मचारियों की कई मांगों को मनवाया है, जिसमें डीसीआरजी की बहाली, सरकार के शेयर में 10 से 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी और सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा भत्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

संगठन के नेता ओम प्रकाश आजाद ने बताया कि यह संगठन दिन-रात पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए डटा हुआ है। समय-समय पर एक पंचायत प्रतिनिधि से लेकर महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन योजना की बहाली के एवज में ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। वर्तमान समय में केंद्र की अधिसूचना 2009 को लागू करवाना संगठन की प्राथमिकताओं में से एक है। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण असंख्य सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी देते मृत्यु को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी कोरोना महामारी में फ्रंटलाइन वॉरियर की तरह काम कर रहा है और समाज को इस महामारी से कैसे बचाया जाए, इसके लिए दिन-रात प्रयासरत है। सरकार के रवैये से लगता है कि सरकार को अपने कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि केंद्र की अधिसूचना को सरकारी कर्मचारियों के हित में लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed