फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should give free electricity amount to the board

सरकार बोर्ड को दे मुफ्त बिजली की राशि

Tue, 20 Sep 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government should give free electricity amount to the board
चंबा। विद्युत पेंशनर्स फोरम के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि 125 यूनिट निशुल्क दी जा रही बिजली की राशि को बिजली बोर्ड को दिया जाए। बैठक में यह राशि न दिए जाने पर पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया। इसके अलावा केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल 2022 का भी पुरजोर विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने संशोधित पेंशन की शेष राशि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिलने वाले भत्ते को जल्द देने की मांग की।
विज्ञापन

बचत भवन चंबा में आयोजित बैठक में चर्चा की गई कि जून में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक सेवा मुक्त प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। इस वजह से पेंशन संबंधित कार्यवाही नहीं हो पा रही है। बैठक में पेंशनर्स फोरम की यूनिट एवं जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें हरी सिंह को प्रधान, पारस राम को वरिष्ठ उप प्रधान, राज कुमार को उप प्रधान, सोभिया राम को सचिव, देश राज को संयुक्त सचिव, मान सिंह को कोषाध्यक्ष, कुलदीप राणा को लेखा परीक्षक और गियास देव को मुख्य संगठन सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष एएस गुप्ता, महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल, जिला महासचिव नर सिंह रावत, जिला पेंशनर फोम अध्यक्ष आत्मा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed