फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus service of closed Chamba-Chaju route not restored since February

Chamba News: फरवरी से बंद चंबा-चाजू रूट की सरकारी बस सेवा नहीं हुई बहाल

Wed, 17 May 2023 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 May 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Government bus service of closed Chamba-Chaju route not restored since February
चुराह (चंबा)। फरवरी से बंद चंबा-चांजू रूट की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बस सेवा के दोबारा बहाल न होने से ग्रामीणों में निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

चंबा-चांजू रूट पर सरकारी बस सेवा दोबारा बहाल न होने से ग्राम पंचायत देहरा, बघेईगढ़, चांजू और चरड़ा के बाशिंदों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस रूट पर एक बस के अलावा कोई बस नहीं चलती है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को निजी टैक्सी हायर करके चालकों को तीन हजार रुपये चुकाकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। इससे उनको आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों केवल कुमार, कृष्ण चंद, उमेश कुमार, नेक राम, विनोद कुमार, रोशन लाल आदि ने बताया कि चांजू से चंबा के लिए एक ही बस सेवा थी लेकिन फरवरी से यह भी बंद है। काह कि बस सेवा बहाल न होने से हिमाचल सरकार की ओर से दी जा रही महिलाओं को किराये की छूट का भी लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन को चेताया है कि बस सेवा जल्द बहाल न होने पर वे उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने से गुरेज नहीं करेंगे। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed