फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus service closed on Chamba-Jhutar route

Chamba News: चंबा-झुटार रूट पर सरकारी बस सेवा बंद

Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government bus service closed on Chamba-Jhutar route
चंबा। चंबा-झुटार रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा पिछले चार दिन से बंद पड़ी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि, इस रूट पर एकमात्र ही बस चलती है। इसके अलावा निजी बसें भी रूट पर नहीं चलती हैं। ऐसे में अब लोगों को निजी वाहनों के जरिये चंबा पहुंचना पड़ रहा है। इससे उनकी जेबों पर खूब कैंची चल रही है। लोगों का कहना है कि कई बार दो किमी चलने पर ही सरकारी बस खराब हो जाती है जिससे सवारियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। निगम रूट पर खटारा बसों को भेजकर सवारियों को परेशानी में डालने का कार्य करता है। हालांकि, कई दिन तक तो बस देखने को भी नहीं मिलती है। इससे ग्रामीणों में रोष है कि एकमात्र रूट पर बस चलती है और वह भी पिछले चार दिन से बंद पड़ी है। ऐसा पिछले कई महीनों से चलता आ रहा है। एक माह में दस दिन ही बस रूट पर चलाई जाती है। हालांकि कई बार निगम को इस बाबत अवगत करवाया चुका है लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों रविंद्र कुमार, यशपाल, योगेश, महिंद्र कुमार, महेश, सुशील कुमार, संदीप कुमार आदि ने बताया कि इस सरकारी बस सेवा पर भलेई, हडला, घटगला, भलहोत्रा सहित अन्य पंचायतों के लोग आवाजाही के लिए निर्भर हैं जिससे विशेषकर महिलाओं को लाभ मिलता है। पिछले चार दिन से बस सेवा बंद होने से महिलाओं को आधे किराये का लाभ भी नहीं मिल रहा है। लोगों ने निगम से मांग की है कि बस को रूट पर भेजने से पहले चेक किया जाए या फिर नई बस सेवा इस रूट पर सुचारु की जाए।
विज्ञापन

एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed