{"_id":"64a061079baa2a8f9b054836","slug":"government-bus-runs-on-ghoom-janjla-route-even-during-the-day-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2263-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घूम-जंजला रूट पर दिन को भी चले सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घूम-जंजला रूट पर दिन को भी चले सरकारी बस
Sat, 01 Jul 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। घूम-जंजला रूट पर दिन को भी बस सेवा आरंभ करने की लोगों की मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस रूट पर बस शाम के समय 5:30 बजे नए बस अड्डे से जंजला के लिए चलती है जो अगले दिन सुबह 8:15 बजे लौटती है। दोपहर के समय सरकारी बस की सहूलियत न होने के कारण लोगों को निजी टैक्सी में सफर करना पड़ता है या फिर सायंकालीन आने वाली बस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से दोपहर के समय भी क्षेत्र के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करवाने की मांग उठाई है।
आरती देवी, अजय कुमार, प्रेम कुमार, सनी कुमार, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया कि अगर घूम-जंजला रूट पर दिन के समय परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होती है तो क्षेत्र के सभी गांवों के लोगों को सुविधा हो जाएगी। कई लोगाें को अपने काम करवाकर घर जाने के लिए शाम तक बस का इंतजार करना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि घूम-जंजला रूट पर निगम की दिन के समय भी बस सेवा शुरू की जाए। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि ग्रामीण पंचायत से प्रस्ताव पारित कर उन्हें भेजें। बस की उपलब्धता होने पर बस सेवा आरंभ करवा दी जाएगी।