फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus gasped in the middle

बीच राह में हांफ गई सरकारी बस

Mon, 25 Jul 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government bus gasped in the middle
बनीखेत (चंबा)। इंदौरा से चौबिया जा रही सरकारी बस देवीदेहरा के पास हांफ गई। इसकी वजह से बस में सफर करने वाले 25 लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11:30 बजे जब बस देवीदेहरा के पास पहुंची तो अचानक उसमें खराबी आने लगी। इसको भांपाते ही चालक ने बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। जब बस को दोबारा स्टार्ट किया गया तो उसका प्रेशर नहीं बन पा रहा था। इसको लेकर चालक ने प्रबंधन को सूचना दी।
विज्ञापन

बस को ठीक करने के लिए मेकेनिक को बुलाया गया। इस बीच सवारियां अपने सामान को लेकर बस किनारे खड़ी हो गईं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब बस की मरम्मत नहीं हो सकी तो सवारियों को दूसरी बस पर चंबा भेजा गया। अधिकतर सवारियां भरमौर जाने वाली थीं जिन्हें बस खराब होने की वजह से परेशानी हुई। जिले से लंबे रूटों पर जाने वाली बसों के खराब होने की शिकायतें हर दिन बढ़ रही हैं। पहले भी चंबा-पठानकोट मार्ग पर लंबे रूटों की बसें खराब हो चुकी हैं। कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण बस खराब हुई थी जिसकी मरम्मत करने के लिए मेकेनिक भेज दिया गया था। सवारियों को दूसरी बस में चंबा रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed