फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus from Chamba to Gharjhidun route is not going via Chudra

Chamba News: वाया छुद्रा नहीं जा रही चंबा से घरझिडूं रूट की सरकारी बस

Wed, 24 Apr 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Government bus from Chamba to Gharjhidun route is not going via Chudra
चंबा। चंबा-घरझिंडू रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस पिछले तीन माह से वाया छुद्रा होकर नहीं जा रही है। इससे ग्रामीणों में निगम प्रबंधन के प्रति रोष है।
विज्ञापन

बस वाया छुद्रा न जाने से स्कूली विद्यार्थी और ग्रामीण परेशान हैं। यह बस घरझिंडू से सुबह आठ बजे वाया छुद्रा होकर चंबा पहुंचती है। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और अन्य लोगों को इसका लाभ मिलता है। ग्रामीणों, विद्यार्थियों के मुताबिक इस समस्या के बारे में निगम प्रबंधन को कई बार बताया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस रूट पर कोई और सरकारी और निजी बसें नहीं चलती हैं। चंबा पहुंचने के लिए लोगों को मजबूरन टैक्सी करनी पड़ती है या मीलों पैदल सफर कर लचोड़ी जाना पड़ता है। यहां से आगे बस मिलती है।
लोगों में मिलन शर्मा, जिंदल शर्मा, रोहन कुमार, कमल शर्मा, रमन कुमार, रंजना कुमारी और प्रीतम ने कहा कि तीन माह पूर्व जब निगम प्रबंधन ने वाया छुद्रा होकर जाने वाली बस को बंद करवाया था, उस वक्त लोगों ने खूब हंगामा किया था। पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित कर आरएम को भेजा था, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में है। कुछ कारणों के चलते यह बस वाया छुद्रा नहीं जा रही है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed