फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus did not start, people reached Chamba by taxi

स्टार्ट नहीं हुई सरकारी बस, टैक्सी से चंबा पहुंचे लोग

Mon, 08 Nov 2021 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Government bus did not start, people reached Chamba by taxi
पर्यटन स्थल खज्जियार में स्टार्ट न होने के बाद खड़ी बस। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में सोमवार सुबह निगम की बस स्टार्ट न होने से लोगों को टैक्सी करके चंबा पहुंचना पड़ा। सुबह सवा आठ बजे यह बस खज्जियार से चंबा के लिए रवाना होती है लेकिन, जब लोग बस में सफर करने के लिए पहुंचे तो बस स्टार्ट ही नहीं हुई।
विज्ञापन

चालक-परिचालक ने बस को स्टार्ट करने के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन, बस स्टार्ट नहीं हो पाई। उसके बाद लोगों ने निजी वाहनों और टैक्सियों के जरिये जिला मुख्यालय का रुखकिया। सबसे ज्यादा परेशानी कॉलेज विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में हुई। सुबह सवा आठ बजे चलने वाली बस लोगों को साढ़े नौ बजे चंबा पहुंचा देती है, इसलिए सभी लोग इसी बस पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन

पवन कुमार, दुुर्गा देवी, नीलम कुमारी, ब्रह्मी देवी, अछरो देवी, कर्म चंद, संजय कुमार और सोनू कुमार ने बताया कि परिवहन निगम जानबूझ कर खज्जियार रूट पर खटारा बसों को भेज रहा है। शनिवार और रविवार को भी बस खराब हो गई थी। बस के खराब होने का सिलसिला आम हो गया है। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और निगम प्रबंधन से मांग की है कि इस रूट पर नई बसों को भेजा जाए। खासतौर पर सुबह के समय चलने वाली बस का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि सुबह के समय जरूरी कार्य के लिए लोग चंबा का रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि बस खराब होने का मामला उनके ध्यान में नहीं है। उपरोक्त रूट पर नई बस भेजी जाएगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed