फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus broke down midway

Chamba News: बीच राह खराब हो गई सरकारी बस

Mon, 21 Aug 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Government bus broke down midway
सलूणी (चंबा)। हिमगिरी से चंबा रूट पर निकली एचआरटीसी की बस सलूणी से दो किलोमीटर पीछे मकलवाला मोड़ पहुंचने पर खराब हो गई। बस के बीच राह खराब होने से 30 सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक बस के स्टार्ट न होने पर कुछ सवारियां निजी वाहनों से तो कुछ पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना हुईं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को हिमगिरी से चंबा के लिए सरकारी बस सुबह 6:00 बजे रवाना हुई। सप्ताह के पहले दिन बस सवारियों से खचाखच भरी थी लेकिन, बस के बीच राह खराब होने से सवारियाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चालक ने बार-बार बस स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन, बस स्टार्ट न होने से आखिरकार चालक-परिचालक ने सवारियों को दूसरी बस में भिजवाने के लिए प्रबंधन को भी इसके बारे में सूचना दी। बस में सफर कर रहे अशोक कुमार, मनीष कुमार, हरीश कुमार, मीना कुमारी, किशोरी लाल आदि ने बताया कि इस रूट पर कई बार सरकारी बसें बीच राह में ही हांफ जाती हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। लोगों ने इस रूट पर नई बसें भेजने की मांग की है। आरएम शुगल सिंह ने बताया कि बस तकनीकी खराबी के कारण रुक गई थी। सवारियों की सहूलियत के लिए अन्य बस को भेजा गया लेकिन, तब तक सवारियां मौके से जा चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed