{"_id":"66366609f1ba814e930b7bae","slug":"government-bus-broke-down-midway-after-traveling-five-kilometers-chamba-news-c-88-1-cmb1002-124072-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच किमी सफर कर बीच राह में खराब हो गई सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच किमी सफर कर बीच राह में खराब हो गई सरकारी बस
Sat, 04 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा-कलौता रूट की बस पावर हाउस भियोड़ के पास बीच राह हांफने के बाद सड़क किनारे खड़ी। संवाद
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें तीन से चार किलोमीटर का ही सफर तय कर पा रही हैं। जगह-जगह बसें खराब होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
कई यात्री खटारा हो चुकी एचआरटीसी बसों के बजाय निजी बसों में ही सफर करने को तवज्जो देने लगे हैं। उनका कहना है कि सरकारी बसों का भरोसा नहीं है कि कौन से मोड़ पर खड़ी हो जाए।
शुक्रवार सुबह 9:00 बजे चंबा बस स्टैंड से कलौता के लिए 27 सीटर सरकारी बस रवाना हुई थी। पांच किमी सफर तय कर साहो मार्ग पर बिजली बोर्ड के पावर हाउस के पास हांफ गई। हालांकि, परिचालक ने बस को चलाने के कई प्रयास किए, लेकिन बस चलने की स्थिति में नहीं थी। सुबह के समय सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना परिचालक ने निगम को दी। आधा घंटा इंतजार करने के बाद निगम प्रबंधन ने दूसरी बस भेजी। जब तक यह बस आई, तब तक कई सवारियां निजी वाहन से लिफ्ट लेकर जा चुकी थीं।
विज्ञापन
यात्रियों में रोशन लाल, कुलदीप कुमार, कौशल कुमार, अमित कुमार और साहिल कुमार ने कहा कि बीच रास्ते में बसों के खराब होने से उन्हें कई असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्री कम किराये का लाभ उठाने के लिए सरकारी बसों में सफर करते हैं, लेकिन बस खराब होने पर उनकी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसा एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग उठाई है कि बसों को मरम्मत के बाद जांच कर ही रूटों पर भेजा जाए।
उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खामी आने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत दूसरी बस सवारियों की सुविधा के लिए भेज दी गई थी।
--