फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government and private buses did not run on 209 routes in the district, chamba news

जिले के 209 रूटों पर नहीं चली सरकारी और निजी बसें

Sun, 25 Apr 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Government and private buses did not run on 209 routes in the district, chamba news
रविवार के दिन न्यू बस स्टैंड चंबा में खड़ी बसें। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला में रविवार को 209 रूटों पर चलने वाली एचआरटीसी और निजी बस सेवाएं बंद रहीं। बस सेवाओं के बंद होने से लोगों को घंटों तपती धूप में बसों का इंतजार करना पड़ा। जिससे उन्हें परेशानियों का ही सामना करना पड़ा। घंटों बाद भी बसों के न आने पर लोग निजी वाहन से रवाना हुए। खैर, रविवार के दिन पहले से ही सवारियां कम होने का हवाला देकर एचआरटीसी प्रबंधन और निजी ऑपरेटरों द्वारा कम रूटों पर ही बस सेवाओं को सुचारु रखा जाता है।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान महज सब्जी, मेडिकल स्टोर और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें की खुले रखने के आदेश हैं। ऐसे में सरकारी कार्यालयों, बाजारों के बंद होने की सूरत में लोगों की आवाजाही को देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा सवारियों के आधार पर ही बसें चलाने का निर्णय लिया है। रविवार को एचआरटीसी द्वारा 104 रूटों में से 19 रूटों पर बसें चलाई। जबकि, शेष 85 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं बंद रही। तो वहीं, जिला के 130 निजी बसों में से महज छह रूटों पर ही निजी बस सेवाएं देखने को मिली। बसों के निर्धारित रूटों पर न चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग जगह-जगह बसों का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन

इन रूटों पर चली एचआरटीसी की बसें
चंबा-न्याग्रां, चंबा-शिमला, बैरागढ़, शिमला, पठानकोट, न्याग्रां-होली, चंबा-मनाली, चंबा-हरिद्वार, भंजराडू, चंबा-चिंतपूर्णी, इंदौरा-भरमौर, इंदौरा-चौबिया, दिल्ली-चंडीगढ़, शिमला वाया कांगड़ा, बाल्वो बस चंबा-दिल्ली, चंबा-शिमला वाया परमाणू, चंबा-चंड़ीगढ़, न्याग्रां-फटहार-बैजनाथ रूटों पर बस सेवा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन सवारियां कम होने की सूरत में 104 रूटों में से 19 रूटों पर ही बस सेवा बहाल रही। कोरोना महामारी के चलते अवकाश के दिन लोग कम ही बाहर निकले। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने कहा कि रविवार को छह रूटों पर ही निजी बसें चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed