{"_id":"66b3a295812873ab3e080304","slug":"goods-decorated-on-pandal-poles-goods-of-12-fadi-holders-seized-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130599-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पंडाल के पोल पर सजाया सामान, 12 फड़ी धारकों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पंडाल के पोल पर सजाया सामान, 12 फड़ी धारकों का सामान जब्त
Wed, 07 Aug 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले में खरीदारी करने के लिए उमडी लोगों की भीड़।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर ऐतिहासिक चंबा चौगान में पंडाल के पोल पर दुकानदारी चलाने वाले फड़ी धारकों पर प्रशासनिक टीम ने शिकंजा कस दिया है।
एसडीएम की अगुवाई में औचक निरीक्षण के दौरान करीब 12 फड़ी धारकों को चौगान से बाहर भेजा गया। उनका सामान भी जब्त किया गया। इस दौरान फड़ी न हटाने वाले धारकों को पुलिस जवानों ने खदेड़ा। पिछले तीन दिन से लगातार प्रशासनिक टीम चंबा चौगान में चल रहीं कारोबारी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। बिना अनुमति फड़ी लगाने वाले धारकों पर प्रशासनिक टीम कड़ी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार चौगान में डोम लगाया गया है। इसके तहत कारोबारियों को स्टॉल वितरित किए गए हैं। अब कारोबार पूरे चरम पर है, मगर कुछ फड़ी धारक बिना अनुमति चौगान में आकर फड़ी लगा रहे हैं। इससे महंगे स्टॉल खरीदने वाले कारोबारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल, मुनाफे के बजाय नुकसान उठाना पड़ रहा है। बहरहाल, इसी मामले को लेकर प्रशासनिक टीम नजर बनाए हुए है और जैसे ही चौगान में बिना अनुमति जो धारक फड़ी लगा रहे हैं, उन्हें खदेड़ा जा रहा है। एसडीएम की इस कार्रवाई के दौरान फड़ी धारकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने कहा कि बिना अनुमति चौगान में फड़ी नहीं लगा सकते हैं। इस बारे में पहले ही निर्देश दिए हैं। अगर कोई दोबारा फड़ी लगाता है तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
--