फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Good news: Now training will be available through skill development scheme in seven more private institutions.

खुशखबरी : अब सात और निजी संस्थानों में कौशल विकास योजना से मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 21 Sep 2023 10:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Good news: Now training will be available through skill development scheme in seven more private institutions.
चंबा। जिला चंबा के सात नए निजी प्रशिक्षण संस्थानों को कौशल विकास भत्ता योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए मंजूरी मिल गई है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से तमाम औपचारिकताएं पूरी करने वाले इन संस्थानों को पंजीकृत किया गया है। इस तरह अब जिले में 29 निजी संस्थान योजना के तहत पंजीकृत हुए हैं। इन संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर पात्र युवा सरकार की ओर से कौशल विकास भत्ता प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इससे पहले योजना के तहत 22 निजी संस्थानों में युवा योजना के तहत लाभ ले रहे हैं। इस साल सात नए संस्थानों ने योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। आवेदन कार्यालय पहुंचने के बाद विभाग की ओर से तमाम औपचारिकताएं पूरी की गईं। साथ ही निरीक्षण कर इनमें व्यवस्था भी जांची गई और इस माह इन निजी संस्थानों को मान्यता मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत समक्ष प्रशिक्षुओं को 1000 और अक्षम प्रशिक्षुओं को 1500 रुपये की राशि भत्ते के रूप में दी जाती है।
विज्ञापन


इन संस्थानों को मिली मंजूरी
बीसीएमटी सुल्तानपुर, सक्षम एजुटेक एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी सलूणी, सीईडीटीआई इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सुल्तानपुर, एपटेक लर्निंग इंस्टीच्यूट मोहल्ला सुल्तानपुर, इंस्टीच्यूट ऑफ कंप्यूटर टैली ऑर्गेनाइजेशन भरमौर, एजुकॉम वेलफेयर फाउंडेशन सलूणी और सीईडीटीआई इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी चुवाड़ी को योजना के तहत मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सात नए निजी संस्थानों को मंजूरी मिली है। जिले में अब 29 निजी संस्थान योजना के तहत पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed