फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   given 15 days to pay the electricity bill

Chamba News: बिजली बिल चुकाने के लिए दिए पंद्रह दिन

Wed, 15 Mar 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
given 15 days to pay the electricity bill
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा-एक के तहत आने वाले 1,132 उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। इन उपभोक्ताओं ने अपने लंबित बिल का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया है। इस नोटिस अवधि के दौरान उपभोक्ताओं को अपना लंबित बिल हर हाल में चुकाना होगा।
विज्ञापन

जो उपभोक्ता इस समय अवधि में लंबित बिल जमा नहीं करवाएंगे तो उनके अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद दोबारा बिजली कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को लंबित बिल के साथ ढाई सौ रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। इसके बाद ही उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। इन उपभोक्ताओं से बोर्ड ने बिल के रूप में 4.21 लाख रुपये वसूलने हैं। इसकी अदायगी करने में उपभोक्ता आनाकानी कर रहे हैं। यही कारण है बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से लंबित बिल का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी करने का निर्णय किया। इसके अलावा दो माह से बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए लाइनमैनों को बोर्ड ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता हंसराज चौहान ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना लंबित बिल समय पर जमा करवा दें अन्यथा उनके खिलाफ बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed