{"_id":"6784fd36ea313cd747065a36","slug":"girls-dominate-sca-of-five-colleges-chamba-news-c-88-1-cmb1003-141747-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच कॉलेजों की एससीए पर लड़कियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच कॉलेजों की एससीए पर लड़कियों का दबदबा
विज्ञापन
भरमौर, सिहुंता में छात्र,अन्य कॉलेजों में आधी आबादी ने कब्जाया अध्यक्ष पद
वर्ष 2017 के बाद मनोनयन आधार पर हो रहा एससीए का गठन
पंकज सलारिया
चंबा जिले के सात में से पांच कॉलेजों की एससीए अध्यक्ष का पद छात्राओं ने कब्जाया है। महज दो ही कॉलेज ऐसे है, जहां छात्र अध्यक्ष पद हासिल करने में कामयाब हुए हैं। वर्ष 2014 के बाद छात्र संघ चुनाव पर सरकार ने रोक लगा रखी है। मनोनयन आधार पर एससीए का गठन किया जाने लगा। अब तक सरकार का यह प्रयोग काफी सही रहा है। सरकार के इस फैसले से जहां कॉलेजों में हिंसा की घटनाओं में कमी हुई है तो वहीं, दूसरी तरफ एससीए में छात्राओं का ज्यादातर कब्जा रहा। मेरिट आधार पर एससीए का गठन होने से इसमें छात्राओं की संख्या अधिक है। इसमें छात्र कम ही जगह बनाने में सफल हो पाए हैं। जानकारी के अनुसार चंबा कॉलेज में एससीए पर तीन छात्राएं और एक छात्र, सिहुंता में तीन छात्राएं-एक छात्र, जबकि तीसा कॉलेज के चारों पदों पर छात्राओं का कब्जा है। इसके अलावा सलूणी में भी तीन छात्राएं और एक छात्र, चुवाड़ी कॉलेज में तीन छात्र-एक छात्रा, भरमौर में भी तीन छात्र और एक छात्रा, जबकि लिल्हकोठी के चारों पदों पर छात्राओं का दबदबा है। पांच कॉलेजों में आधी आबादी के हाथ अध्यक्ष पद की कमान है।
कहां, किसने कब्जाया अध्यक्ष पद
राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में आरती, सिहुंता में अनुज, तीसा में पूनम ठाकुर, सलूणी में कोमल, चंबा में ज्योति, भरमौर में विशाल और चुवाड़ी में प्रेरणा के पास अध्यक्ष पद की कमान है।