{"_id":"578e57414f1c1b1a7fc4b6c9","slug":"girl-kidnaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के धारना गांव से नाबालिग का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के धारना गांव से नाबालिग का अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के धारना गांव से रहस्यमयी परिस्थितियों के चलते एक नाबालिग लड़की अपने घर से लापता हो गई। इसको लेकर नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी को भानो पुत्र नारद निवासी गांव धारना अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में बताया आरोपी भानो काफी समय से उसके घर के आसपास मंडराता रहता था। 17 जुलाई की रात जब उसके परिवार के सभी सदस्य सो गए तो सुबह उठने पर पाया कि उसकी बेटी घर में मौजूद नहीं है। जिसकी परिवार वालों ने हर जगह पर तलाश की लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
लिहाज उसे शक है कि भानो उसकी बेटी को अपने साथ भगा ले गया है। उधर पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी भानो पर भादंसं की धारा 363, 366 व 18 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि डीएसपी चंबा ने की है।
विज्ञापन