फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   germany ambancy came chamba for deadbody of her citizen

विदेशी महिला का शव जर्मनी पहुंचाने को चंबा पहुंची ऐंबेसी की टीम

Tue, 21 Jan 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
germany ambancy came chamba for deadbody of her citizen
चंबा। भरमौर के मलकौता में मृत मिली वृद्ध विदेशी महिला के शव को ले जाने के लिए दिल्ली से एंबेसी की टीम चंबा पहुंची है। टीम के समक्ष चंबा मेडिकल कॉलेज में विदेशी महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ। मंगलवार को पुलिस की टीम ने एंबेसी के सदस्यों को महिला के क्वार्टर पहुंचाया। यहां पर विदेशी महिला का सारा सामान उनके सामने पैक किया गया।
विज्ञापन

यह सारा सामान अब एंबेसी के जरिये मृत महिला की बहन जोकि जर्मन में रहती है। उसके पास पहुंचाया जाएगा। हालांकि मंगलवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिल पाई। इसके चलते विदेशी महिला के शव को दिल्ली नहीं भेजा जा सका। बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस को मिल जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की एक प्रतिलिपि पुलिस एंबेसी को सौंपेगी। इसे लेने के बाद ही एंबेसी की टीम महिला के शव को दिल्ली लेकर जाएगी। वहां से मृत महिला से संपर्क करके शव को जर्मनी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले भरमौर के मलकौता गांव में विदेशी महिला मृत मिली थी। महिला लंबे समय से गांव में क्वार्टर लेकर रह रही थी। गांव के बच्चों के साथ महिला का काफी लगाव था। हालांकि गांव के अन्य लोगों के साथ महिला का ज्यादा बोलचाल नहीं था। 17 जनवरी की सुबह महिला कमरे में मृत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे गांव के बच्चों ने देखा। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही एंबेसी के जरिये महिला के परिजनों से संपर्क साधा गया। चार दिनों बाद दिल्ली एंबेसी ने जर्मनी एंबेसी से संपर्क साध कर महिला की बहन से बात की। उसकी बहन ने जर्मनी से दिल्ली एंबेसी के जरिये बहन के शव को जर्मनी पहुंचाने की मांग रखी। इसके चलते दिल्ली से एंबेसी की टीम चंबा पहुंची। भरमौर पुलिस ने शव को भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि दिल्ली से एंबेंसी की टीम विदेशी महिला के शव को लेने चंबा आई है। पुलिस ने महिला का सारा सामान एंबेंसी टीम के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने पर महिला का शव एंबेंसी टीम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed