{"_id":"691cabb1eb85d2e3e20036f6","slug":"gave-the-mantra-of-strength-and-unity-of-the-organization-to-bjp-workers-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166888-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया संगठन की मजबूती और एकजुटता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया संगठन की मजबूती और एकजुटता का मंत्र
Tue, 18 Nov 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। बचत भवन चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर चंबा जिला प्रभारी शिशु भाई धर्मा और जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और एकजुटता ही सफलता का मूलमंत्र दिया।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई और आगामी कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रभारी शिशु भाई धर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से मंडल स्तर तक दायित्व के प्रति भी नई ऊर्जा से कार्य करने को कहा।
उन्होंने संगठन के इतिहास और समर्पण को भी कार्यकर्ताओं के बीच में रखा। संगठनात्मक कार्यों को कार्यकर्ताओं के मध्य में रखा। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं का अनुभव और नए कार्यकर्ताओं जोश संगठन के लिए सबसे अहम है। संगठन से बड़ा कोई नहीं है, संगठन में हैं तो हमारा अस्तित्व है। इसलिए संगठन का स्वाभिमान सर्वोपरि है। जिस प्रकार से जनता के बीच यह कांग्रेस की सरकार झूठ बोल कर सत्ता में आई है, वैसी ही झूठी बातें जनता में की जा रही हैं।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत से उत्साहित भाजपा ने अब बंगाल फतह करने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है। बैठक के दौरान नए और पुराने कार्यकर्ताओं के सारी बातों और सुझावों को ध्यान से सुना।