{"_id":"650bcc36dca971a02e0f9536","slug":"gas-cylinder-supply-stopped-in-40-panchayats-food-is-being-cooked-on-wood-stove-chamba-news-c-88-1-ssml1006-7992-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 40 पंचायतों में गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप, लकड़ी से चूल्हा जला बनाया जा रहा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 40 पंचायतों में गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप, लकड़ी से चूल्हा जला बनाया जा रहा खाना
विज्ञापन
चंबा के सलूणी में गैस एजेंसी के बाहर रखे गए खाली सिलिंडर। :संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की 40 पंचायतों के लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है। सिलिंडर मुहैया करवाने वाली एजेंसी उपभोक्ताओं को पांच दिन से सिलिंडर नहीं दे पा रही है। 1,000 के करीब उपभोक्ता हैं, जिनकी बुकिंग आई है और उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाए हैं, घरों में सिलिंडर खत्म हो चुका है। उन घरों में महिलाएं लकड़ी से चूल्हा जलाकर खाना पकाने के लिए मजबूर हैं।
उपभोक्ता रोजाना गैस एजेंसी में खाली सिलिंडर लेकर पहुंच रहे हैं ताकि भरा हुआ सिलिंडर वहां से घर ले जा सकें, लेकिन उन्हें एजेंसी से यह कहकर बैरंग लौटा दिया जा रहा है कि अभी तक घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई है। सप्लाई को लेकर कंपनी को ऑर्डर दिया जा चुका है, जबकि एजेंसी की तरफ से दूर-दराज की पंचायतों में भी पांच दिनों से सिलिंडर की गाड़ी नहीं भेजी गई है। इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं।
घरेलू गैस सिलिंडर मुहैया करवाने वाली कंपनी की जिम्मेदारी बनती है कि वह उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर मुहैया करवाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
दिनेश, स्थानीय निवासी
पांच दिन से सलूणी में लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग की तरफ से कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि लोगों को समय पर सिलिंडर उपलब्ध हो सकें।
रमेश कुमार, स्थानीय निवासी
घरेलू सिलिंडर के बिना गृहिणी अपने घरों में खाना बनाने के कार्य को अंजाम नहीं दे पा रही हैं। मजबूरन उन्हें चूल्हे में लकड़ी से आग जलाकर परिवार के लिए खाना बनाना पड़ रहा है। इससे महिलाएं काफी परेशान हैं।
नर सिंह, स्थानीय निवासी
कंपनी को सिलिंडर का स्टॉक अपने पास रखना चाहिए। ताकि जब ऊपर से सिलिंडर की सप्लाई न आए तो उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर दिए जा सकें। सलूणी में सिलिंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
राकेश कुमार, स्थानीय निवासी
घरेलू गैस सिलिंडर मुहैया करवाने वाली कंपनी के सेल मैनेजर अभिषेक ने बताया कि सलूणी के लिए सप्लाई भेजने के लिए माल वाहक वाहन नहीं मिल रहे हैं। जल्द ही सप्लाई भेज दी जाएगी।
सलूणी के गैस एजेंसी मालिक रमेश कुमार ने बताया कि सिलिंडर की तीन गाडियों की पेमेंट कंपनी के खाते में डाली जा चुकी है। जल्द ही कंपनी सिलिंडर की सप्लाई भेज देगी।