फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garh Jatar fair will start tomorrow, Mata will enter the Garh at 4 o'clock

Chamba News: कल शुरू होगा गढ़ जातर मेला, 4 बजे गढ़ में प्रवेश करेंगी माता

Sat, 14 Sep 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Garh Jatar fair will start tomorrow, Mata will enter the Garh at 4 o'clock
किहार (चंबा)। सायर की संक्रांति पर मनाए जाने वाला गढ़ माता जातर मेला 15 और 16 सितंबर को मनाया जाएगा। 15 सितंबर को पनोगा गांव से 2:00 बजे माता प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन

4:00 बजे गढ़ में प्रवेश के साथ ही गढ़ माता जातर मेले का आगाज हो जाएगा। रात्रि को पवन एंड पार्टी जम्मू की ओर से भजन-कीर्तन किया जाएगा। 16 सितंबर को सुबह 4:00 बजे मंदिर में हवन पाठ किया जाएगा। सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। 12:00 से 1:00 बजे तक माता के सैकड़ों गूर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। 1:00 से दो बजे तक जम्मू और हिमाचल के खिलाड़ी रस्साकशी और मटका तोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 2:00 से 5:00 बजे तक बैरागढ़ का नृत्य दल चुराही नाटी की प्रस्तुति देगा। गौरतलब है कि यह मेला सौ वर्ष पहले से मनाया जा रहा है। क्षेत्र के लोग मक्की की फसल तैयार होने पर पहली फसल माता को अर्पित करते हैं। हिमाचल और जम्मू की सीमा पर स्थित मां चामुंडा के इस मंदिर की स्थापना 700 वर्ष पूर्व चंबा सियासत के राजा पृथ्वी सिंह ने की थी। गढ़ माता में लोगों की विशेष आस्था है। गढ़ माता मंदिर कमेटी के सचिव दर्शन शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान लंगर की भी व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं के लिए पानी की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया हे कि बढ़ चढ़ कर इस जातर मेले में भाग लें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed