फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gardener carrying apples on his back

Chamba News: पीठ पर सेब ढो रहे बागवान

Mon, 08 Sep 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gardener carrying apples on his back
चंबा के चुराह में पीठ पर सेब की पेटियां लादकर मार्ग तक पहुंचाते बागवान।संवाद
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत दियोला के बागवान इन दिनों अपनी मेहनत की फसल बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण बागवानों को सेब की पेटियां अपनी पीठ पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचानी पड़ रही हैं। वहां से ये पेटियां वाहनों के जरिये मंडियों तक भेजी जा रही हैं। सड़क बंद होने के कारण घरों में बंद सेब की पेटियां खराब होने के कगार पर हैं। बागवानों ने प्रशासन से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी मार्ग बहाल नहीं हुआ। मजबूरी में बागवानों को यह कठिन रास्ता अपनाना पड़ रहा है। बागवान खेम सिंह नेगी, राम सिंह, जर्म सिंह, ज्ञान सिंह और श्याम दास ने बताया कि भलेड़ नाला यातायात के लिए बंद पड़ा है। ऐसे में उन्हें या तो खुद पेटियां ढोनी पड़ती हैं या मजदूरों को काम पर लगाना पड़ता है। इससे उन्हें वाहनों और मजदूरों का अलग-अलग खर्च वहन करना पड़ रहा है। परिणामस्वरूप उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राहत की मांग
बागवानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मार्ग को शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि उनकी मेहनत की कमाई बर्बाद न हो और उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed