फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garbage will now be collected from every house in Kariyaan Panchayat

Chamba News: करियां पंचायत में अब घर-घर से उठाया जाएगा कचरा

Sat, 21 Sep 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Garbage will now be collected from every house in Kariyaan Panchayat
चंबा। शहर के साथ लगती करियां पंचायत में अब ठोस कूड़ा नहीं दिखेगा। पंचायत ने अब ठोस कूड़े को डोर-टू-डोर एकत्रित करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। पंचायत इसकी एवज में प्रति दुकानदार एक सौ रुपये मासिक शुल्क तय किया है।
विज्ञापन

एकत्रित होने वाला प्लास्टिक कचरा मरेड़ी भेजा जाएगा। कचरा निष्पादन यूनिट मरेड़ी में स्थापित की गई है। यहां से प्लास्टिक वेस्ट बिलासपुर के बरमाणा स्थित सीमेंट प्लांट भेजा जाएगा। यह पहल पंचायत को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन भी पंचायतों को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के प्रयास में जुटा है। शहर में स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में करियां पंचायत को स्वच्छ बनाने का यह फैसला सराहनीय है। प्लास्टिक कचरा निष्पादन यूनिट मरेड़ी में शुरू हुई है। यहां पंचायतों से निकलने वाले ठोस कचरा, प्लास्टिक, पैकिंग लिफाफे, दूध के पैकेट इत्यादि का निष्पादन किया जाएगा। साथ ही इसे बरमाणा सीमेंट प्लांट में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि करियां पंचायत के नाले में लोगों की ओर से कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। इस पर पंचायत प्रबंधन ने रोक लगा दी है। डोर-टू-डोर यह कूड़ा कचरा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए पंचायत सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, करियां पंचायत के प्रधान दीपक राणा ने बताया कि पंचायत के तहत दुकानों से अब एक सौ रुपये मासिक कूड़ा शुल्क लिया जाएगा। प्लास्टिक वेस्ट को नाले में दुकानदार न फेंकें। इसे एकत्रित करें और पंचायत कर्मी इसे एकत्रित करेगा और मरेड़ी स्थित यूनिट में इसका निष्पादन किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed