{"_id":"66fd76a16eecfd040e0e9935","slug":"garbage-will-be-collected-from-houses-at-rs-50-per-month-and-from-shops-at-rs-100-per-month-in-kariya-chamba-news-c-88-1-ssml1006-134327-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: करियां में घरों से 50, दुकानों से 100 रुपये प्रतिमाह उठाया जाएगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: करियां में घरों से 50, दुकानों से 100 रुपये प्रतिमाह उठाया जाएगा कचरा
Wed, 02 Oct 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा की सराहण पंचायत में बुजुर्ग को सम्मानित करते पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
चंबा। दिन : बुधवार, समय : 11:45 और स्थान ग्राम पंचायत करियां।ग्राम सभा की कार्यवाही शुरू हो रही है। पंचायत प्रतिनिधि एजेंडों के बारे में सूचित कर रहे हैं। काफी संख्या में लोग ग्राम सभा में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
समय 10:53, स्थान : कियाणी पंचायत भवन। मॉडल ग्राम सभा के सफल आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। ग्रामीणों को बैठाने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं।
करियां पंचायत में मॉडल ग्राम सभा में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने पर चर्चा शुरू हुई। सभी लोगाें ने अपनी राय दी। ग्रामीणों ने एकमत होकर इस पहल की सराहना की और शुल्क निर्धारित करने के बारे में भी कहा। पंचायत प्रधान ने हर घर से पचास रुपये प्रति माह और दुकानों से एक सौ रुपये प्रतिमाह कूड़ा उठाने का शुल्क निर्धारित किया। इसमें ग्रामीणों ने भी सहमति जताई। हालांकि, ग्राम सभा का कोरम यहां पूरा नहीं हो पाया।
बुधवार को जिले की 309 पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। 309 में से सात पंचायतों में मॉडल ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यहां पंचायत भवनों को सजाया गया है। साउंड सिस्टम के साथ ग्राम सभा का आयोजन हुआ। 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बुजुर्गाें को सम्मानित किया गया। पौधरोपण भी किया गया। पंचायत की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा पर जागरूकता संदेश दिया। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया। ग्राम सभा में वरिष्ठ नागरिकों ने पंचायतों में हुए बदलाव को लेकर अपने विचार साझा किए। बुजुर्गाें ने कहा कि पंचायतों में काफी विकास हो रहा है। पहले पंचायतों के लिए सड़क नहीं थी। अब पंचायत के हरेक गांव तक सड़क पहुंची है।
विज्ञापन
--