फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garbage is being burnt in the open, polluting the environment

Chamba News: खुले में जलाया जा रहा कचरा, प्रदूषित हो रहा वातावरण

Fri, 28 Mar 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Mar 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being burnt in the open, polluting the environment
हरदासपुरा वार्ड में जलते कचरे से उठने वाले धुएं से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान
विज्ञापन

लोग बोले- कूड़ा जलाकर वातावरण प्रदूषित करने वालों के खिलाफ की जाए कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद के हरदासपुरा वार्ड में रोजाना खुले में कूड़ा जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। इस कारण आसपास के लोग परेशान हैं। रोजाना सुबह सफाई कर्मचारी कूड़ा-कर्कट इकट्ठा कर उसमें आग लगा देते हैं। जलते कूड़े से उठने वाला धुंआ कई घंटों तक वातावरण में फैल रहता है। इस कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है।

वहीं स्थानीय लोग भी रोज की इस समस्या से काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, अजय कुमार, महिंद्र सिंह, रवि कुमार, केवल, सुरेश और आसीम ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय के पास रोजाना सुबह के समय कूड़ा जलाया जा रहा है। खुले में किसी प्रकार का कूडा कर्कट नहीं जलाया जा सकता। इससे वातावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने कूड़े को जलाने से हो रहे वातावरण के प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि जो लोेग वहां कूड़ा जला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि खुले में कूड़ा नहीं जलाने के लिए नप को पहले की निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा जलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed