फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gajendra had come out of the house to work as a daily wage laborer.

Chamba News: रोजाना की तरह दिहाड़ी लगाने घर से निकले थे गजेंद्र

Wed, 27 Dec 2023 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Gajendra had come out of the house to work as a daily wage laborer.
चंबा। टिपर की चपेट में आने से जान गंवाने वाले गजेंद्र के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि रोजमर्रा की तरह दिहाड़ी लगाने के लिए निकले गजेंद्र अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

घर पर उनकी पत्नी रामदेई और दो बेटियां नीतू और रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। गजेंद्र दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।हादसे ने परिवार से कमाने वाला छीन लिया है। अब रामदेई पर ही परिवार के पालन-पोषण का बोझ आ गया है।
विज्ञापन

बन्नू निवासी गजेंद्र हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। कुछ साल पहले गिरने के कारण उनकी टांग में चोट लग गई थी। चिकित्सक ने चलने के लिए लाठी का सहारा ही वाजिब बताया। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह मेहनत-मजदूरी करने के साथ टोकरियां बनाकर बेचते थे। बड़ी बेटी नीतू की शादी हो चुकी है। रेखा जमा दो कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। परिवार का खर्च और बेटी की पढ़ाई के लिए गजेंद्र मेहनत-मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह भी दिहाड़ी लगाने के लिए घर से हंसी-खुशी निकले थे, लेकिन घर से करीब आधा किलोमीटर दूर टिपर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed