{"_id":"627e90b518d3a158425705f8","slug":"g-on-the-chaluj-tepa-road-is-not-free-from-danger-chamba-news-sml408744327","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 किलोमीटर दूरी वाले मार्ग पर गड्ढे, पर्यटक सहित ग्रामीण हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 किलोमीटर दूरी वाले मार्ग पर गड्ढे, पर्यटक सहित ग्रामीण हो रहे परेशान
विज्ञापन
चुराह उपमंडल का चलूंज- देवीकोठी-टैपा खस्ताहाल मार्ग। संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। चलूंज-देवीकोठी-टैपा मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क से तीन पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। बारिश के दिनों में पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों पर कीचड़ गिरता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के मुताबिक इस मार्ग की दूरी 18 किलोमीटर है। ग्राम पंचायत टैपा, देवीकोठी और घुलेई के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर निजी समेत सरकारी बसों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों मान सिंह, गुपाली, नारो देवी, शिवदयाल, शेर सिंह और किशोरी ठाकुर का कहना है कि देवीकोठी में प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर भी है, जहां पर्यटकों की भी आवाजाही रहती है। सड़क की हालत खराब होने से धूल से पर्यटक परेशान हैं। उन्होंने लेेक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द इस सड़क की सुध ली जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि सड़क को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द सड़क चकाचक कर दिया जाएगा।