{"_id":"646cf200ac533ec272076736","slug":"fury-among-parents-due-to-shortage-of-staff-in-bhajotra-school-chamba-news-c-19-1-161384-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भजोत्रा स्कूल में स्टाफ की कमी से अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भजोत्रा स्कूल में स्टाफ की कमी से अभिभावकों में रोष
Tue, 23 May 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 May 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भजोत्रा में स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने की। इस मौके पर स्कूल की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। इसमें स्कूल की सबसे प्रमुख समस्या स्टाफ की कमी पर मंथन किया गया। अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों का कहना है कि जब से स्कूल अपग्रेड हुआ है तब से लेकर आज तक स्कूल में स्टाफ पूरा नहीं हो पाया है। एक प्रवक्ता की नियुक्ति होती है तो दूसरे का स्थानांतरण हो जाता है।
इस क्रम के चलते छात्रों की पढ़ाई रामभरोसे चल रही है। वर्तमान में स्कूल में एक प्रवक्ता तैनात है। शेष पांच विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त खाली चल रहे हैं। इनमें प्रधानाचार्य, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास सहित कंप्यूटर विषय के प्रवक्ताओं के पद खाली हैं। प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से जमा एक और जमा दो कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई रामभरोसे चल रही है। छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले अध्यापकों में टीजीटी मेडिकल अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल और शास्त्री अध्यापक का पद खाली चल रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इसको लेकर उन्होंने एक प्रस्ताव बनाया है, जिसे विभाग के उच्चाधिकारियों सहित प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जा रहा है। यदि विभाग और सरकार जल्द स्कूल में अध्यापकों के पदों को नहीं भरते हैं तो उन्हें मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस मौके पर एसएमसी सदस्य सुनील कुमार, टिकनू राम, तिलक राज, जगदीश कुमार, लेख राज, प्यार सिंह, चुनी लाल, तेज सिंह, कन्हैया, नानकू, नेक राम, आशा देवी, खेलको देवी, विमलो, जैंपलो, शांति देवी, नीलमो देवी और भवनो देवी सहित करीब 80 अभिभावक उपस्थित रहे।