फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Full Yatra... The second evening was filled with colors with Pangwali and Lahauli songs.

Chamba News: फुल यात्रा ... दूसरी संध्या में पंगवाली और लाहौली गीतों से खूब जमाया रंग

Wed, 16 Oct 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Full Yatra... The second evening was filled with colors with Pangwali and Lahauli songs.
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी में ऐतिहासिक जिला स्तरीय फुल यात्रा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकार विकेश भारद्वाज और रोजी शर्मा के नाम रही। उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

दोनों कलाकारों ने लाहौली और पंगवाली गानों पर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। दर्शक इन गानों पर झूमते नजर आए। विकेश भारद्वाज और रोजी शर्मा ने गानों से न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि इस बात को भी साबित किया कि पारंपरिक और समकालीन संगीत का मिश्रण किस प्रकार दर्शकों का दिल जीत सकता है। पांगी घाटी के लोग इन कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों के साथ गर्व महसूस कर रहे थे। दूसरी संध्या के तहसीलदार पांगी शांता कुमार वह मोहिंदर राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान फुल यात्रा कमेटी के अध्यक्ष केदार राणा और सतीश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि को समृद्धि चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के स्वागत और उनके योगदान को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इन प्रस्तुतियों में पारंपरिक नृत्य, गीत और संगीत शामिल थे, जो पांगी घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं। स्थानीय कलाकारों ने पंगवाली और लाहौली संस्कृति के रंगों को बखूबी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed