फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Full Yatra Fair begins with puja in traditional style

Chamba News: पारंपरिक अंदाज में पूजा के साथ फुल यात्रा मेला शुरू

Mon, 14 Oct 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Full Yatra Fair begins with puja in traditional style
फूल यात्रा या दाैरान ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सोमवार को पारंपरिक तरीके से जिलास्तरीय ऐतिहासिक फुल यात्रा उत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय मेले के शुभारंभ पर गूरों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

फुल यात्रा मेला ग्रीष्म ऋतु के समापन और सर्दियों के आगमन का प्रतीक माना जाता है। सदियों से लोग इस मेले को मना रहे हैं। पांगी में पहले आपसी मिलन का एक मात्र साधन मेले और त्योहार ही होते थे। पांगी के लोग फुल यात्रा मेले से पहले अपनी जमींदारी के साथ सर्दियों का खाने-पीने का सारा सामान इकट्ठा कर लेते थे। पशुओं के चारे को भी सर्दियों से पहले एकत्रित कर लिया जाता था। सर्दियों में यहां भारी मात्रा में बर्फबारी होती है, इस वजह से लोग घरों में दुबककर रह जाते हैं।
विज्ञापन

फुल यात्रा उत्सव 14 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह तीन दिन तक मनाया जाता है। मेले में पहले नो प्रजाएं (लुज, सुराल, धरवास, करयास, कूफ़ा, कवास, हुडान, किरयूनी और किलाड़ की प्रजाएं फुलयटनु मैदान में इकट्ठा होकर मेला मनाती थी। अब कूफ़ा, कवास, किलाड़, करयास की प्रजाएं इसमें भाग लेती हैं। भरमौर-पांगी के विधायक डॉक्टर जनक राज ने किलाड़ हेलीपैड में पहुंचकर करयास प्रजा मंडल की ओर से मां वालीन माता मंदिर से आने वाले रथ यात्रा का स्वागत किया। वह रथ यात्रा में शामिल होकर फूलयाटनू मैदान तक पहुंचे। विधायक ने पांगी घाटी के पारंपरिक वाद्य यंत्रों से होने वाले इस ऐतिहासिक फुल यात्रा उत्सव का अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed