{"_id":"5f6246b48ebc3e9ae40efe51","slug":"from-21-sepetmber-iti-open-in-chamba-chamba-news-sml345314313","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय वर्ष और एक वर्षीय ट्रेडों की 21 सितंबर से लगेगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय वर्ष और एक वर्षीय ट्रेडों की 21 सितंबर से लगेगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। छह माह के बाद जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे। इसके तहत आईटीआई में द्वितीय वर्ष और एक वर्षीय ट्रेड के प्रशिक्षुओं की 21 सितंबर से कक्षाएं शुरू होंगी। कोरोना महामारी के चलते आईटीआई प्रबंधन को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर दो घंटों के बाद ट्रेड के कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा।
प्रशिक्षुओं को अपने साथ सैनिटाइजर रखने की भी हिदायत दी जाएगी। बिना मास्क के किसी भी प्रशिक्षु को संस्थान परिसर में आने की अनुमति नहीं रहेगी। संस्थानों को खोलने की अधिसूचना को लेकर तकनीकी शिक्षा निदेशक ने प्रशिक्षुओं की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं की ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जा रही थी। अब तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने आईटीआई को खोलने का निर्णय लिया है। इसको लेकर बाकायदा तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार 21 सितंबर से जरूरी निर्देश के बाद ही आईटीआई को खोला जाएगा।