फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Free tests are not being conducted in Chamba Medical College

चंबा मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रहे मुफ्त टेस्ट

Sat, 20 Mar 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Free tests are not being conducted in Chamba Medical College
चंबा। प्रदेश सरकार की घोषणा के बावजूद चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों के मुफ्त टेस्ट नहीं हो रहे हैं। जबकि, सरकार ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के अधिकतर टेस्ट मुफ्त होंगे। चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को टेस्ट करवाने से पहले कैश काउंटर पर शुल्क जमा करवाना पड़ रहा है। उसके बाद ही प्रयोगशाला में टेस्ट किए जा रहे हैं। इसको लेकर मरीजों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि सरकार ने वाहवाही लूटने के लिए घोषणा कर दी कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के सभी टेस्ट मुफ्त होंगे लेकिन इसको लेकर अस्पतालों में अभी तक सरकार ने कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों के मुफ्त टेस्ट नहीं हो रहे हैं। अशोक कुमार, चैन लाल, हंसराज, संजय कुमार, प्यार सिंह, रवि, देवेंद्र, केवल और मनोज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से घोषणा की थी कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के टेस्ट मुफ्त जाएंगे लेकिन चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को यह सुविधा अभी तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने घोषणा तो कर दी लेकिन इसकी अधिसूचना अस्पतालों में नहीं भेजी। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 800 की ओपीडी रहती है। ऐसे में चिकित्सक कई मरीजों को टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। प्रयोगशाला में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों की कतारें लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से मुफ्त टेस्ट की घोषणा की गई है लेकिन इसको लेकर अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। सरकार की अधिसूचना जारी होते ही मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों के मुफ्त टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed