{"_id":"5f4664938ebc3e3d0d55b633","slug":"fourth-death-in-chamba-deu-to-corona-13-new-case-chamba-news-sml342931439","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा जिला में एक साथ सामने आए दस नए कोरोना के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा जिला में एक साथ सामने आए दस नए कोरोना के मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बुधवार कोरोना से चौथी मौत का मामला सामने आया है। लोअर जुलाहकड़ी के 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अमृतसर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वह चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आए थे, जहां पर चिकित्सकों ने कोरोना के लक्षणों को देखते हुए उनका सैंपल लिया था। मगर इसी बीच परिजन उन्हें उपचार के लिए अमृतसर ले गए।
बाद में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बुधवार को जिले में एक साल के बच्चे समेत कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 374 पहुंच गया है। यह मामले भरमौर, डलहौजी, मंगला, साहो, सरोल और संधी क्षेत्र से आए हैं। सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
संक्रमित मरीजों में भरमौर के गरीमा गांव की 52 वर्षीय और 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मंगला के भरोड़ी में 25 वर्षीय महिला, डलहौजी के बरकौटा में 30 और 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये लोग पहले संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
पुखरी स्वास्थ्य खंड के संधी गांव में चालीस वर्षीय व्यक्ति के साथ एक वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साहो के टप्पर गांव में 72 वर्षीय बुजुर्ग और 48 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सरोल पंचायत के नखली गांव में भी 44 वर्षीय व्यक्ति, तीसा 26 वर्षीय युवक, बाथरी 35 वर्षीय महिला, चंबा सपड़ी मोहल्ला 25 साल महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
सभी लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एकत्रित किए थे। इनकी रिपोर्ट मंगलवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची। रिपोर्ट पहुंचने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है। जिले में अभी तक कुल 374 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 273 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 96 बची है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में दस नए कोरोना एक्टिव केस सामने आए हैं। सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा।