{"_id":"60c1f5cf8ebc3e32ed75b1e5","slug":"four-veterinary-dispensaries-will-soon-open-in-chamba-chamba-news-sml373113110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में जल्द खुलेंगे चार पशु औषधालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में जल्द खुलेंगे चार पशु औषधालय
विज्ञापन
चंबा। जिले के पांच क्षेत्रों में अब पशुपालकों को पशुओं के उपचार के लिए परेशानी नहीं होगी। चंबा में प्रदेश सरकार जल्द चार पशु औषधालय खोलने की तैयारी में है। सरकार के आदेशों के बाद पशुपालन विभाग चंबा की ओर से सर्वे रिपोर्ट भी भेज दी गई है। बहरहाल, माना जा रहा है कि जल्द ही इसके बारे में अधिसूचना जारी होगी। इन क्षेत्रों में पशु औषधालय खुलने से पशुपालकों को राहत मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक भलेई क्षेत्र के भलोड़ी, थलोगा, पुखरी क्षेत्र के हमल और गैला क्षेत्र के समीप नाणू गांव में पशु औषधालय खोले जाएंगे। गौरतलब है कि करीब छह माह पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबा दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने उनके समक्ष यहां वेटरनरी डिस्पेंसरियां खोलने की मांग समक्ष रखी। बहरहाल, लोगों की मांगों को पूरा करते हुए सीएम ने इन क्षेत्रों में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की।
बहरहाल, अब जल्द इसके बारे में अधिसूचना जारी होगी। औषधालय खुलने से पशुपालकों को दो से पांच किमी की दूरी तय करने से भी राहत मिलेगी। पशुपालकों की समय के साथ पैसे की बरबादी भी नहीं होगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द सरकार इसके बारे में अधिसूचना जारी करेगी।